फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: 14 साल की लड़की का विवाह, फूफा ने रुकवाया

Thu, 15 Feb 2024 02:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। ब्लॉक क्षेत्र में एक 14 साल की लड़की का विवाद होने जा रहा था। नाबालिग लड़की का विवाह होने के चलते लड़के के फूफा नाराज हो गए। पहले उन्होंने शादी रोकने के लिए लड़के माता पिता को समझाया। वे नहीं माने तो वह पुलिस के पास चला गया। उसके बाद काउंसलिंग टीम के साथ पहुंची पुलिस के समझाने के बाद माता पिता शादी न करने के लिए मान गए।
विज्ञापन


जालौन कोतवाली क्षेत्र के गए गांव का यह मामला है। एक परिवार की 14 वर्षीय बेटी की शादी बुधवार को होनी थी। परिजनों ने उसका रिश्ता मध्य प्रदेश के भिंड जिला के रावतपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में तय की थी। शादी कार्यक्रम भी वहीं तय था। इस शादी को लेकर लड़की के फूफा नाराज चल रहे थे। उन्होंने इसका विरोध किया। नहीं माने तो शादी के दिन फिर उन्होंने शादी रोकने का प्रयास किया। उस दिन भी जब लड़की के माता पिता नहीं माने तो वह थाने चला गया।
सूचना पर जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ. अमरेंद्र कुमार ने भी अपनी टीम को उस गांव भेजा। प्रोबेशन कार्यालय से संरक्षा अधिकारी जूली खातून, काउंसलर रचना कुशवाहा व सुरेश, एसआई ओंकार सिंह व अन्य महिला पुलिस टीम भी गांव पहुंच गई। काफी देर समझाने के बाद परिवार के लोग मान गए और फिर शादी रोक दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें