फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: फाल्ट से 14 गांवों की बत्ती गुल

Sat, 21 Oct 2023 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली नहीं आने से छाया पानी संकट, देवी पंडालों में जनरेटर से चलाया काम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

आटा। राहिया में आटा बिजली उपकेंद्र का ब्रेकर खराब हो गया। जिससे उपकेंद्र से जुड़े 14 गांवों में 24 घंटे से बिजली गुल है। बिजली न आने से नवरात्र पर सजे देवी पंडालों को जनरेटर से व्यवस्था करनी पड़ी। गांव में पानी का भी संकट खड़ा हो गया।
गुरुवार की रात आठ बजे आटा बिजलीघर की सप्लाई ठप हो गई। 220 केवी पावर स्टेशन में लगा मैन ब्रेकर अचानक खराब हो गया। इस ब्रेकर से आटा बिजली उपकेंद्र से बिजली की सप्लाई दी जाती है। जिससे 14 गांव आटा, अकोढ़ी, संदी, तगारेपुर, पांडेयपुर,रिरुआ बरदर,बम्हौरी कलां, चमारी, पिपरायां, भभुआ, लैकूपुरवा आदि की बिजली बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों की जमीनों की सिंचाई नही हो पा रही है। आटा के मोनू पाल, अनुज तिवारी, मनीष, अजय, आशीष, विनीत, संजय पटेल आदि का कहना है कि पिछले 24 घंटे से बिजली नहीं आई है। बिजली न आने से कई काम प्रभावित हो रहें हैं। जेई राहुल साहू का कहना है कि तकनीकी खराबी के चलते बिजली नहीं आ रही है। काम किया जा रहा है। जल्द लोगों को बिजली मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें