फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: 14 किलो मिठाई कराई नष्ट, तीन को नोटिस थमाए

Thu, 31 Aug 2023 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। खाद्य विभाग ने नगर में त्योहार को लेकर छापेमारी की। जिसमें टीम नमूने भरने के साथ नोटिस भी थमाएं। सहायक आयुक्त खाद्य डॉ. जतिन कुमार सिंह ने टीम के साथ बुधवार को आंबेडकर चौराह पर अरुण कुमार की राजू जलेबी दुकान से दही, मैदा, गोपालगंज में अनस ट्रेडिंग कंपनी से मखाने व पापड़, न्यू भैरव स्वीट्स हाउस से मिठाई का नमूना भरा। इसके अलावा पांच नमूने और लिए गए। तीन नोटिस भी गुणवत्ता में सुधार को लेकर दिए गए। टीम ने 14 किलो मिठाई भी नष्ट कराई। उन्होंने बताया कि नमूनों को जांच के लिए भेज दिया गया है। जांच में अगर नमूने फेल होते हैं तो खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंर्तगत कार्रवाई की जाएगी। टीम में आलोक कुमार, कन्हैया लाल यादव, सुनील कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें