फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: गुटका खाते 13 लोगों को पकड़ा, जुर्माना वसूला

Sat, 08 Jul 2023 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-3-सीएमओ कार्यालय में गुटका खाने वालों से जुर्माना वसूलते सीएमओ। संवाद
विज्ञापन


सीएमओ कार्यालय और जिला अस्पताल में चला अभियान

संवाद न्यूज एजेंसी

उरई। तंबाकू नियंत्रण की टीम ने अभियान चलाकर 13 लोगों को तंबाकू गुटका सेवन करते हुए पकड़ लिया। उन पर 1120 रुपये जुर्माना वसूला। इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के तहत चलाए जा रहे अभियान में शुक्रवार को सीएमओ कार्यालय में सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा ने खुद अभियान चलाया।
उन्होंने कार्यालय में आने वाले कर्मचारियों और लोगों को गुटका खाते हुए पकड़ लिया। उन्होंने दस लोगों से एक हजार रुपये जुर्माना वसूला। इसके बाद जिला तंबाकू नियंत्रण इकाई की जनपदीय सलाहकार तृप्ति यादव और काउंसलर महेश कुमार की अगुवाई में दो सदस्यीय टीम ने जिला पुरुष अस्पताल के विभिन्न वार्डों का भ्रमण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां तीन लोग गुटका खाते हुए मिले। उनसे 120 रुपये जुर्माना वसूला गया। सीएमओ ने बताया कि शुक्रवार को चले अभियान में 13 लोग गुटका खाते हुए पकड़े गए। जिनसे 1120 रुपये जुर्माना वसूला गया। टीम को निर्देशित किया गया है कि लोगों को गुटका के नुकसान के बारे में जागरुक करें और न मानने पर उनसे जुर्माना भी वसूले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें