फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परासन में 13 मेगावाट बिजली का उत्पादन चालू

विज्ञापन
परासन स्थित सौर ऊर्जा प्लांट - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई/आटा। कदौरा ब्लाक के परासन में स्थापित सौर ऊर्जा प्लांट में 13 मेगावाट बिजली का उत्पादन चालू हो गया है। जल्द ही यह प्लांट पूरी क्षमता के साथ बिजली उत्पादन शुरू कर देगा। इस प्लांट की क्षमता 65 मेगावाट है। बुंदेलखंड सौर ऊर्जा लिमिटेड से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि प्लांट का काम अंतिम चरण में चल रहा है। जैसे-जैसे काम पूरा होता जाएगा, बिजली उत्पादन भी बढ़ता जाएगा।
विज्ञापन

परासन में बुंदेलखंड सौर ऊर्जा लिमिटेड की देखरेख में 65 मेगावाट का प्लांट स्थापित करने का काम अंतिम चरण में है। इस प्लांट का काम 17 मार्च 2021 को शुरू हुआ था। नौ जुलाई को बुंदेलखंड सौर ऊर्जा निगम लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनीष सहाय ने इनवर्टर का स्विच ऑन करके सौर ऊर्जा उत्पादन की औपचारिक शुरुआत की। बताया कि प्लांट 31 अगस्त वर्ष 2022 तक तक पूरी क्षमता से ऊर्जा का उत्पादन शुरू कर देगा। बुंदेलखंड सौर ऊर्जा लिमिटेड के उपप्रबंधक एसके पांडेय का कहना है कि परासन प्लांट से नौ जुलाई को 13 मेगावाट बिजली का उत्पादन शुरू कर दिया गया था।
------------------
155 मेगावाट ऊर्जा का उत्पादन पहले से हो रहा है
जिले में पहले से ही चार प्रोजेक्ट से 155 मेगावाट सौर ऊर्जा का उत्पादन किया जा रहा है। कालपी तहसील के अंतर्गत आने वाले शाहजहांपुर में 50 मेगावाट, हैदलपुर में 15, उकासा में 50 और डकोर में 40 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जा रहा है। इनमें से तीन प्रोजेक्ट निजी क्षेत्र में हैं और डकोर में यूपी नेडा का प्रोजेक्ट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें