फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजारों की सुरक्षा को लेकर लगाए गए 1258 पुलिसकर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। त्योहारी सीजन में बाजारों में पहुंचने वाले ग्राहकों को पुलिस सुरक्षा का एहसास कराएगी। एसपी रवि कुमार ने सभी थाना क्षेत्रों में 1258 पुलिस कर्मियों को तैनात किया है।
विज्ञापन

धनतेरस को लेकर जिले के सभी नगरों में खरीदारी को लेकर बाजारों में लोगों को खासी भीड़ है। किसी को कोई परेशानी न हो इसके लिए 32 निरीक्षक, 131 उपनिरीक्षक, 79 हैड कांस्टेबल, 550 सिपाही, 276 महिला आरक्षी, 39 होमगार्ड ड्यूटी पर लगाए गए हैं।
वहीं यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगभग 70 ट्रैफिक पुलिस कर्मी होमगार्ड भी लगाए गए हैं। एसपी ने शनिवार को इकलासपुरा रोड स्थित आतिशबाजी की दुकानों पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। वहीं दुकानदारों से सुरक्षा संबंधी जानकारी ली। दुकानों में रखे अग्निशमन यंत्र व अन्य व्यवस्थाएं भी देखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें