कोंच। कोतवाली पुलिस ने जुए के फड़ पर छापा मारकर 12 लोगों को पकड़ लिया। पुलिस को उनके पास से लगभग पौने दो लाख रुपये, बाइकें, मोबाइल व ताश गड्डी बरामद हुई है। पुलिस पकड़े गए लोगों पर जुआ एक्ट की कार्रवाई की है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सुभाष नगर निवासी मोतीलाल के घर में हो रहे जुए की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने छापा मारा। जहां जुआ खेल रहे सचिन पटैरिया, मनीष मिश्रा, सौरभ अग्रवाल, राहुल जाटव, अंकित कुमार, रानू, सब्बीर, अमित कुमार, पुष्पेंद्र , दिलीप, अनिल कुमार, रियाज अहमद को पकड़ लिया। जुए के फड़ से पुलिस को एक लाख पचास हजार आठ सौ व तलाशी में बाइस हजार चार सौ कुल एक लाख तेहत्तर हजार दो सौ रुपये व छह बाइकें, सोलह मोबाइल फोन व ताश पत्ते बरामद हुए। पुलिस ने पकड़े गए लोगों पर जुआ एक्ट की कार्रवाई की।