फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये क्या! कोर्ट में ही शुरू हो गए मियां-बीवी

Wed, 31 Jul 2013 05:15 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
वजीरगंज क्षेत्र के सिविल कोर्ट में मंगलवार दोपहर मुकदमे की पेशी पर आए पति व पत्नी आपस में भिड़ गए।
विज्ञापन


दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। घटना के बाद वहां पर हड़कंप मच गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले आई। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, इंदिरा नगर सेक्टर नौ निवासी पूनम चौधरी का विवाह वर्ष 2009 में अमरोहा निवासी चंद्रपाल सिंह से हुआ था।

महिला के भाई देवेंद्र का आरोप है कि उनके जीजा ने मकान बनवाने के नाम पर उससे 14 लाख रुपए उधार लिए थे।

रकम वापस मांगने पर टरका रहे थे। दबाव डालने पर जीजा ने बहन को मायके छोड़कर चले गए। पूनम ने ससुराल वापस आने के लिए कहा तो चंद्रपाल ने उसे साथ रखने से मना कर दिया।

इसे लेकर घरवालों ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दोपहर में सिविल कोर्ट के 48 नंबर कक्ष में मुकदमे की पेशी पर दोनों पक्ष आए थे।

पेशी कक्ष में पति व पत्नी के बीच कहासुनी होने लगी। थोड़ी देर बाद दोनों में मारपीट शुरू हो गई।

कोर्ट कक्ष में बवाल होता देख लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले आई। जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें