दिल्ली की बिटिया से दरिंदगी मामले में आए ऐतिहासिक फैसले ने शाहजहांपुर की बिटिया और उसके घरवालों में नई जान फूंक दी है।
आसाराम पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली पीड़िता के पिता ने कहा कि दरिंदों के खिलाफ जो सजा सुनाई गई है, वह सराहनीय है।
पिता ने कहा कि उम्मीद है कि उन्हें भी इसी तरह का न्याय मिलेगा और अब दुराचारी आसाराम को भी फांसी की सजा होगी।
उनका परिवार आज टीवी पर दरिंदों की सजा का ऐलान सुनने को बेताब था और जैसे ही फैसला सुनाया गया, तो बिटिया और उसकी मां भी खुशी से उछल पड़े।
वे बोले, दरिंदों को शीघ्र फांसी पर लटकाया जाना चाहिए ताकि इस प्रकार घटनाओं पर लगाम लग सके।