फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: जमीन की रंजिश में युवक को गोली मारी, रेफर

Sat, 11 Nov 2023 11:44 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
जिला अस्पताल में गोली से घायल व्य​क्ति के बारे में जानकारी लेते सीओ।  संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव टुकसान में शनिवार की देर शाम खेत पर बने थान पर पूजा-अर्चना कर रहे युवक को नामजदों ने गोली मार दी। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन घायल को उपचार के लिए बागला जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां प्राथमिक उपचार देने के बाद चिकित्सक ने गंभीर अवस्था में युवक को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। कोतवाली हाथरस गेट पुलिस व सिटी जिला अस्पताल पहुंच गए और घायल युवक के परिजनों से घटना के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन




कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव टुकसान निवासी 28 वर्षीय राजेश उर्फ बनवारी पुत्र भरत सिंह का अपने परिवार के लोगों से खेत के बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। इसी वजह से दोनों परिवारों में रंजिश चली आ रही है। शनिवार की देर शाम राजेश खेत पर बने अपने पुरखों के थान पर दीपक जलाने गया था। आरोप है कि तभी खेत पर आए नामजदों ने राजेश को गोली मार दी।



गोली हाथ में लगने से राजेश घायल हो गया। शोरगुल होने पर आसपास के लोग मौके पर आ गए, जिन्हें देख आरोपी फरार हो गए। घायल को परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जानकारी मिलने पर कोतवाली हाथरस गेट पुलिस व सीओ सदर सुरेंद्र सिंह भी जिला अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने पूरे मामले की अस्पताल में मौजूद परिवार के लोगों से जानकारी ली। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। वहीं अब पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। सीओ सिटी सुरेंद्र सिंह का कहना है कि युवक कैसे घायल हुआ, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें