थाना चंदपा क्षेत्र के एक नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती 30 वर्षीय धर्मेंद्र निवासी महावतपुर थाना सादाबाद की तबीयत अचानक बिगड़ गई। केंद्र के कर्मचारी उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल लेकर गए, जहां उसकी हालत गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जिला अस्पताल में चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर, मृतक के भाई अवधेश कुमार का कहना है कि उनके भाई के शरीर पर चोट के निशान थे। पिटाई की वजह से उसकी मौत हुई है। नशामुक्ति केंद्र में तैनात कर्मचारियों ने भाई के साथ मारपीट की है। संवाद