फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: इलाज के दौरान युवक की मौत, हत्या का आरोप

Thu, 26 Oct 2023 12:53 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
अब्दुल का फाइल फोटो - फोटो : Samvad
विज्ञापन
क्षेत्र की ग्राम पंचायत मकनपुर के मौजा नगला बंजारा निवासी शाैकत के 25 वर्षीय पुत्र अब्दुल की आगरा में इलाज के दौरान संदिग्ध हालात में मौत हो गई । परिजनों ने मृतक के परिजनों पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन




अब्दुल की पांच माह पूर्व जनपद फिरोजाबाद के थाना नारकी गांव वाइदपुर रतौली निवासी हरजू की पुत्री मदीना के साथ हुई थी। ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार को मृतक की सास एवं साला गांव आए और मदीना को लेकर गांव चले गए। सोमवार शाम को मृतक भी सुसराल चला गया था। मंगलवार को रात 12 बजे आगरा के एसएन चिकित्सालय से फोन आया कि अब्दुल की तबीयत खराब है। जब वह वहां पहुंचे तो चिकित्सक ने उसे छुट्टी दे दी।


ग्रामीणों का आरोप है कि चिकित्सालय वालों ने उनको बेवकूफ बना दिया। उसकी चिकित्सालय में ही मौत हो गई थी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए हाथरस भेज दिया है। इधर, मृतक के परिजन सुसरालियों पर युवक की हत्या करने का आरोप भी लगा रहे थे। कोतवाली प्रभारी संजय सिंह का कहना है कि हत्या हुई है अथवा उसकी दुर्घटना में मौत हुई, वह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही जानकारी मिल सकती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें