फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: चलती बस से गिरकर युवक की मौत

Sun, 09 Apr 2023 01:48 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
सहपऊ कोतवाली में खड़ी अन​धिकृत बस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
सादाबाद-जलेसर मार्ग पर नगला ब्राह्मण और मढ़ाका गांधी के बीच चलती अनधिकृत बस से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे इलाज के लिए आगरा ले जाने लगे लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इधर अनधिकृत बस का चालक, परिचालक और सवारियां बस छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन

थाना सादाबाद क्षेत्र के गांव नौगांव निवासी नवीन कुमार (25) पुत्र राम सिंह अनधिकृत बस से जलेसर जा रहा था। बस में क्षमता से अधिक लोग भरे हुए थे। ऐसे में नवीन कुमार बस के दरवाजे के पास खड़ा हो गया। कुछ देर बाद अनधिकृत बस सादाबाद-जलेसर मार्ग पर नगला ब्राह्मण और मढ़ाका गांधी के बीच पहुंची। वहां गंदे नाले के पास बने भागीरथ शीतगृह के सामने अचानक बस का दरवाजा खुल गया और नवीन चलती बस से नीचे गिर गया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंच गए। नवीन को घायल देखकर अनधिकृत बस का चालक, परिचालक और सवारियां बस छोड़कर भाग निकले। कुछ ही देर में पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने अनधिकृत बस को कब्जे में ले लिया। इसके बाद परिजन घायल नवीन को इलाज के लिए आगरा ले जाने लगे। रास्ते में ही नवीन ने दम तोड़ दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्याम सिंह ने बताया कि बस के नंबर से उसके मालिक का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल मृतक के परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। फिर भी मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें