हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव जलालपुर में ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। गांव निवासी 34 वर्षीय तालेवर बृहस्पतिवार रात बिना बताए घर से निकल गए थे। रात करीब 11 बजे मालगाड़ी की चपेट में आकर उनकी मौत हो गई। हाथरस जंक्शन पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। एसओ ललित शर्मा ने बताया कि परिजनों से पूछताछ में सामने आया है कि युवक काफी समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। परिजनों की तहरीर पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद