फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: रेल लाइन के पास खड़ी की बाइक, खड़ा हो गया ट्रेन के आगे, मालगाड़ी से कटकर युवक की मौत

Tue, 01 Aug 2023 05:25 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

सोमवार की रात लगभग डेढ़ बजे पुलिस को सूचना दी गई कि रेलवे स्टेशन के सामने से गुजरने वाले डेडिकेट फ्रेट कॉरिडोर रेलवे लाइन पर एक युवक वहां से गुजरने वाली मालगाड़ी से कट गया है। पुलिस जब मौके पर पहुंची, तो देखा कि युवक मालगाड़ी से कटा था और उसकी बाइक रेल लाइन के पास खड़ी थी। 
विज्ञापन
योगेन्द्र सिंह - फोटो : File Photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस के सहपऊ में रेलवे स्टेशन के सामने एक चालीस वर्षीय युवक की मालगाड़ी से कटकर मौत हो गई। युवक की बाइक रेल लाइन के पास खड़ी मिली। शव से मिली एक पर्ची से युवक की पहचान हुई। रात्रि में ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।  

विज्ञापन


जलेसर रोड स्थित पुलिस चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक ब्रह्म शंकर ने बताया कि सोमवार की रात लगभग डेढ़ बजे पुलिस को सूचना दी गई कि रेलवे स्टेशन के सामने से गुजरने वाले डेडिकेट फ्रेट कॉरिडोर रेलवे लाइन पर एक युवक वहां से गुजरने वाली मालगाड़ी से कट गया है। पुलिस जब मौके पर पहुंची, तो देखा कि युवक मालगाड़ी से कटा था और उसकी बाइक रेल लाइन के पास खड़ी थी। 

शव की जब तलाशी ली गई, तो उसकी जेब में एक पर्ची मिली, जिससे उसकी शिनाख्त योगेन्द्र सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह के रूप में हुई। रात में ही मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दी गई। सूचना पर परिवार वाले मौके पर पहुंच गए। शव को रात में ही पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। मंगलवार की दोपहर जब गांव में युवक का शव पहुंचा, तो कोहराम मच गया। 
विज्ञापन


शव यात्रा निकाली गई, जिसमें विधायक प्रदीप कुमार उर्फ गुड्डू चौधरी, ब्लॉक प्रमुख राम किशन सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनीत गुप्ता आदि शामिल हुए। गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। मृतक के परिजनों ने बताया कि उनको नहीं मालूम वह घर से बाइक लेकर कब गया और उसने क्यों आत्महत्या की। मृतक आलू की खेती के साथ आलू का व्यापार भी करता था। आलू के व्यापार के कारण वह देर रात को घर आता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें