पीड़िता की पुत्रवधू ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा है कि उसकी सास घर के पास घेर में सो रही थी। रात्रि साढ़े 11 बजे आरोपी विशेष यादव आया और उसकी सास को दबोच लिया। वह कुछ कर पातीं, इससे पहले युवक ने तमंचा निकालकर उनकी कनपटी से सटा दिया और दुष्कर्म करने के बाद चुप रहने की धमकी देते हुए भाग गया।
हाथरस के सिकंदराराऊ में एटा रोड सीमा के एक गांव में बुधवार की रात्रि 11 बजे तमंचे के बल पर घेर में सो रही 60 वर्षीय वृद्धा के साथ युवक ने दुष्कर्म किया। पीड़िता ने रात में ही परिजनों को घटना की जानकारी दी। आरोपी के खिलाफ मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
पीड़िता की पुत्रवधू ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा है कि उसकी सास घर के पास घेर में सो रही थी। रात्रि साढ़े 11 बजे आरोपी विशेष यादव आया और उसकी सास को दबोच लिया। वह कुछ कर पातीं, इससे पहले युवक ने तमंचा निकालकर उनकी कनपटी से सटा दिया और दुष्कर्म करने के बाद चुप रहने की धमकी देते हुए भाग गया।
इस दौरान पीड़िता के कुंडल गिर गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। कोतवाल आशीष कुमार ने बताया कि पीड़िता को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा गया है।