फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: लाठी-डंडा व सरिया से पीटकर युवक की हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, आठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sun, 21 Jul 2024 11:48 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हरीश शर्मा रात छत पर आराम कर रहे थे। तभी पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों ने पुराना हिसाब (यह रकम लगभग 50 हजार रुपये बताई गई है) करने के लिए बुलाया। यह पैसा हरीश को लेना था, जिसे पड़ोसी दे नहीं रहे थे। बार बार मांगने पर रात शराब पीकर उन्होंने हरीश को बुलाया और घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव रम नगला में बीते 20 जुलाई की देर रात लेन-देन के विवाद में एक युवक की लाठी-डंडों और सरिया से पीट-पीटककर हत्या कर दी गई। सूचना पर कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आठ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम जुट गई हैं।

विज्ञापन


मृतक के भाई मुकेश शर्मा की तहरीर पर पुलिस ने कैलाशी, अनीश उर्फ खल्हड़, कोमल सिंह पुत्रगण चरण सिंह, राजेंद्र सिंह पुत्र बूशंभर सिंह, चरण सिंह पुत्र बूशंभर सिंह, तोताराम पुत्र राजवीर, संजय पुत्र रामवीर व आकाश पुत्र दौजीराम निवासीगण गांव रमनगला कोतवाली हाथरस जंक्शन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुख्य आरोपी चरण सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी सात फरार हैं। यह सभी एक ही परिवार के सदस्य हैं।

कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव रम नगला निवासी हरीश शर्मा पुत्र विजयपाल 20 जुलाई रात छत पर आराम कर रहे थे। तभी पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों ने पुराना हिसाब (यह रकम लगभग 50 हजार रुपये बताई गई है) करने के लिए बुलाया। यह पैसा हरीश को लेना था, जिसे पड़ोसी दे नहीं रहे थे। बार बार मांगने पर शनिवार की रात शराब पीकर उन्होंने हरीश को बुलाया और घटना को अंजाम दिया। आरोप है कि इसी दौरान नामजद आरोपियों ने लाठी-डंडा, ईंट और सरिया से हमला और पीट-पीटकर हत्या कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भाई बोला मेरे सामने कर दी हत्या

मृतक हरीश शर्मा के दिव्यांग भाई संजू शर्मा ने बताया कि नामजद आरोपी उनके भाई को लाठी-डंडा और सरिया से पीट रहे थे। वह सामने देख रहे थे। उन्होंने अपने भाई को बचाने का बहुत प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने उन्हें भी पीट कर किनारे कर दिया। सभी के हाथ में डंडा, सरिया, ईंट व पत्थर थे। घर पर आकर उन्होंने परिवार को बताया। जब तक परिजन पहुंचे आरोपियों ने भाई को जान से मार दिया और फरार हो गए। 
मृतक के भाई की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। हत्याकांड में शामिल मुख्य आरोपी चरण सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।-अशोक कुमार, एएसपी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें