फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: शादी के 17 दिन बाद युवक ने मौत को लगाया गले, रोते-बिलखते छोड़ा नवविवाहिता को

Sat, 03 Feb 2024 12:02 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

शिवा की शादी 16 जनवरी को हुई थी। 2 फरवरी की शाम को शिवा की पत्नी, मां और परिवार के अन्य सदस्य घर के काम में व्यस्त थे। इस बीच शिवा घर के पास बने घेर में पहुंचा। फांसी के फंदे पर लटक गया। जब घर के सदस्य घेर की ओर पहुंचे तो मंजर देख पैरों तले जमीन खिसक गई।
विज्ञापन
मृतक शिवा - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में कोतवाली मुरसान क्षेत्र के गांव सरकोरिया में 2 फरवरी की शाम को एक नवविवाहित युवक ने फांसी लगा ली। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा गया।

विज्ञापन


मुरसान क्षेत्र के गांव सरकोरिया निवासी 20 वर्षीय शिवा पुत्र हरकिशन की शादी 16 जनवरी को हुई थी। शाम को शिवा की पत्नी, मां और परिवार के अन्य सदस्य घर के काम में व्यस्त थे। इस बीच शिवा घर के पास बने घेर में पहुंचा। फांसी के फंदे पर लटक गया। जब घर के सदस्य घेर की ओर पहुंचे तो मंजर देख पैरों तले जमीन खिसक गई। परिजनों ने युवक को फंदे से उतारा। अचेत हालत में शहर के बागला संयुक्त जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। रोते बिलखते परिजन शव को गांव ले गए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें