फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: बारात चढ़ते समय डांस करते युवक ने की फायरिंग, बैंड बजाने वालों और बाराती समेत सात घायल

Sat, 11 Feb 2023 05:51 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

सहपऊ कस्बा में बारात चढ़ने के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में तीन किशोर के साथ सात लोग घायल हुए। बैंड मालिक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने युवक के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कर दिया । पुलिस ने हर्ष फायरिंग आरोपी को पकड़ने के लिए कई स्थानों पर दबिश दी है, लेकिन वह अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है।
विज्ञापन
हर्ष फायरिंग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहपऊ कस्बा में शुक्रवार की रात बारात चढ़ने के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में तीन किशोर के साथ सात लोग घायल हुए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी भर्ती कराया, जिनमें से चार लोगों को गम्भीर हालत में हाथरस भेज दिया । रात में ही हाथरस से उन्हें अलीगढ़ मेडीकल का रेफर कर दिया जहां तीन की हालत अधिक गम्भीर बनी हुई है। 

विज्ञापन


बारात में हुई हर्ष फायरिंग की सूचना पर पुलिस अधीक्षक देवेश कुमार पाण्डेय अन्य अन्य पुलिस अधिकारी बागला हॉस्पीटल पहुंच गए । कस्बा में अपर जिला पुलिस अधीक्षक रात को कोतवाली पहुंचे और उन्होंने घटना स्थल का मौका मुआयना किया । 

सहपऊ निवासी दिलीप वार्ष्णेय के पुत्र शिभव  वार्ष्णेय की शादी थी। लड़की पक्ष वाले जलेसर से अपनी लड़की को लेकर कस्बा के धर्मशाला रोड स्थित वासदेव कृषि फॉर्म में दोपहर का आ चुके थे । सभी कार्यक्रम हंसी खुशी के साथ चल रहे थे। शाम को बारात चढ़ना प्रारम्भ हुई । बैंड बाजों के साथ नाचते हुए बाराती गेस्ट हाउस की ओर जा रहे थे। 
विज्ञापन


अचानक हाथरस जलेसर रोड निवासी  दूल्हा का फुफेरा भाई  सत्यम वार्ष्णेय ने घोड़ा बग्गी के सामने  आकर अपनी रायफल लेकर नाचना प्रारम्भ कर दिया । पहले उसने अपनी रायफल से हवा में फायरिंग की और बाद में वह नृत्य करते समय फायरिंग करने लगा । नृत्य करते समय की गई फायरिंग से बैंड बजा रहे तौफीक (33 ), फिरोज ( 45 )  पप्पन ( 35 ) एवं मामीन ( 35 ) निवासी तकिया, सहपऊ देहात गोली लगने से बुरी तरह से घायल हो गए । इधर बारात देख रहे इसी गांव के निवासी साहिल ( 15 ) तुषार ( 14 ) एवं अभिषेक ( 12 )  घायल हो गए । 

फायरिंग होने एवं बैंड वालों के घायल होते ही बारात में अफरा-तफरी मच गई । बारात चढ़त के साथ चल रहे लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर दौड़ लिए। गेस्ट हाउस में भी भगदड़ मच गई। बारात में हर्ष फायरिंग की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया जहां से तौफीक, फिरोज , पप्पन एवं मामीन को हाथरस एवं वहां से अलीगढ़ रेफर कर दिया । अलीगढ़ में तौफीक ,फिरोज एवं पप्पन की हालत गम्भीर बनी हुई है।

 इधर तीनों किशोरों को महरम पट्टी कर रात में ही घर भेज दिया है। बैंड मालिक के पुत्र तवीर खांन की तहरीर पर पुलिस ने उक्त युवक के विरूद्ध आईपीसी की धारा 307 एवं 504 में रात को ही मुकदमा पंजीकृत कर दिया । पुलिस ने हर्ष फायरिंग आरोपी को पकड़ने के लिए कई स्थानों पर दबिश दी है, लेकिन वह अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें