कोतवाली जंक्शन क्षेत्र के गांव ओढ़पुरा में सोमवार की दोपहर को ससुरालीजनों से हुुए विवाद के बाद युवक ने फंदा लगकर खुदकुशी कर ली। युवक का शव ग्रामीणों को गांव के पास फंदे के सहारे लटका हुआ मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ओढ़पुरा निवासी जीतू पुत्र (24) पुत्र गोवर्धन की एटा के जलेसर में ससुराल है। सोमवार को जीतू अपनी सुसराल गया था। परिजनों ने बताया है कि इस बीच जीतू का किसी बात को लेकर ससुरालीजनों से विवाद हो गया। इससे नाराज होकर वह लौट आया। सोमवार की दोपहर को गांव ओढ़पुरा के पास एक पेड़ के सहारे फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पेड़ पर शव लटका हुआ देख मौके पर ग्रामीण एकत्रित हो गए। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस को सूचना दी। सीओ श्यामवीर सिंह ने बताया है कि प्रथम दृष्टया युवक द्वारा खुदकुशी किए जाना प्रतीत होता है।