शुक्रवार की रात को युवक घर आया था। परिवार के लोगों से मुलाकात कर वह कमरे में चला गया। शनिवार की सुबह जब काफी देर बाद भी जब वह सोकर कमरे से बाहर नहीं आया, तो परिजनों को कुछ शक हुआ। परिजनों ने उसके कमरे में खिड़की से झांककर देखा। अंदर फंदे से युवक का शव लटका था।
कोतवाली सदर के आगरा रोड स्थित आवास-विकास कॉलोनी में एक युवक ने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। मृतक एक निजी बैंक में कार्यरत था। घटना के बारे में परिजनों को शनिवार की सुबह जानकारी हुई।
विज्ञापन
शहर के आगरा रोड आवास-विकास कॉलोनी निवासी विनीत कुमार (24) पुत्र नन्नूमल एक निजी बैंक में कार्यरत था। वह शहर से बाहर रहता था। शुक्रवार की रात को वह घर आया था। परिवार के लोगों से मुलाकात कर वह कमरे में चला गया। शनिवार की सुबह जब काफी देर बाद भी जब वह सोकर कमरे से बाहर नहीं आया, तो परिजनों को कुछ शक हुआ। परिजनों ने उसके कमरे में खिड़की से झांककर देखा।
अंदर फंदे से युवक का शव लटका था। यह देख परिजनों के होश उड़ गए। आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना कोतवाली सदर पुलिस को दी। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। कोतवाली निरीक्षक शिवकुमार शर्मा का कहना है कि युवक की आत्महत्या की तहरीर मिली है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। संवाद