फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: युवक ने लगाया दुकानदार पर मारपीट का आरोप

Sat, 06 Jul 2024 06:20 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा मुरसान के रेलवे स्टेशन के सामने पॉलीथिन मांगने पर एक युवक के साथ दुकानदार ने मारपीट कर दी है। घायल हालत में युवक का उपचार पुलिस ने सीएचसी मुरसान पर कराया है। सुरेंद्र पुत्र ओंकार सिंह निवासी जैतपुर मुरसान का कहना है कि वह शुक्रवार की शाम को गांव जाते समय कुछ सामान ले रहा था। इस दौरान दुकानदार से उसने पॉलीथिन मांगी थी। आरोप है कि दुकानदार ने उसके साथ में लाठी-डंडे से मारपीट कर दी है। दुकानदार का कहना है कि युवक शराब के नशे में गाली दे रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें