बागला जिला अस्पताल में सोमवार को बिजली की कम वोल्टेज के कारण एक्सरे सेवा प्रभावित रही। मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सोमवार को मात्र 14 एक्सरे हो पाए।
बागला जिला अस्पताल जिले का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल है। जिले भर से मरीज उपचार के लिए यहां आते हैं। इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्रों व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों से भी यहां मरीजों को रेफर किया जाता है। इसके बावजूद अस्पताल में चिकित्सकों व संसाधनों की काफी कमी है, जिससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
सोमवार को अस्पताल में बिजली के वोल्टेज कम आने से एक्सरे सुविधा प्रभावित रही। इससे एक्सरे कराने आए मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस संबंध में जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. सूर्यप्रकाश का कहना है कि सोमवार को अस्पताल में बिजली के वोल्टेज कम रहने के कारण एक्सरे सेवा प्रभावित रही। इसके बावजूद जितना संभव था, उतने लोगों के एक्सरे किए गए हैं। हमारी कोशिश रहती है कि अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले मरीजों को समुचित उपचार दिया जाए। संवाद