विश्व कैंसर दिवस पर जागरुकता रैली निकालते एनसीसी छात्र।
- फोटो : Samvad
विश्व कैंसर दिवस पर स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में एनसीसी के छात्रों ने जागरूकता रैली निकाली। बागला कॉलेज से भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, प्रभारी सीएमओ डॉ.नरेश गोयल ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
रैली बागला डिग्री कॉलेज से शुरू होकर पत्थर बाजार, घंटाघर, पंजाबी बाजार होते हुए सीएमओ कार्यालय कंपाउंड पहुंची। इस मौके पर गौरव आर्य ने कहा कि कैंसर जानलेवा बीमारी है। हम सबको गुटका, बीड़ी, पान, तंबाकू का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह सभी कैंसर के मुख्य कारण हैं। बीके शांता बहन व दिनेश ने भी विचार व्यक्त किए।