संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
मेला श्री दाऊजी महाराज स्थित पंडाल में सोमवार की रात्रि में मुकाबला-ए- कव्वाली का आयोजन हुआ। कौमी एकता की प्रस्तुति के साथ शुरू हुए कार्यक्रम का लोगों ने देर रात तक आनंद लिया। कव्वाल शमीम परवेज ने न हीरे मोती न मानोजर चाहिए, मदीने में रहने को घर चाहिए... कव्वाली सुनाई। सनम वारसी ने देशभक्ति से प्रेरित खुद को बेचेंगे मगर तुझ को न बिकने देंगे, हम जमाने में तेरी शान को न झुकने देंगे..., हम ये न देखे यहां हिंदू मुसलमान कौन है, ये पता लगाओ कि यहां इंसान कौन है... सुनाई।
शमीम परवेज ने तुझको पुकारे तेरा श्याम, ओ राधा मैं खड़ा हूं, तेरे प्यार में उजड़े हुए बाग से फल मांग रहे हो, सूखे तालाब से जल मांग रहे हो। जवाब में सनम वारसी ने मार दूंगी गोली से ठॉय ठॉय रे सुनाई। कव्वाली का उद्घाटन बृजमोहन बौहरे ने फीता काटकर किया।
मुख्य अतिथि के रूप में प्रमोद सलूजा, श्रीकृष्ण खेतान रहे। संयोजक शरद उपाध्याय नंदा व सह संयोजक आदित्य शर्मा, राजू कौशिक, बंसी पंडित, विशाल सारस्वत ने सभी अतिथियों को फूल माला पहनाकर व प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन बालो गुरु ने किया। कार्यक्रम में साकेत पाराशर, रुपो लाला, योगीराज उपाध्याय, उदय राज उपाध्याय, शशांक पचौरी आदि थे।