फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: अप्रशिक्षित चिकित्सक के इंजेक्शन लगाने महिला बेहोश हुई

Thu, 01 Jun 2023 12:52 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
अप्र​शि​क्षित चिकित्सक के इंजेक्शन लगाने से बेहोश म​हिला। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
कस्बा के मोहल्ला निवासी एक महिला के अप्रशिक्षित चिकित्सक द्वारा इंजेक्शन लगाने से महिला बेहोश हो गई। महिला के बाजू में जख्म होने पर वह इस चिकित्सक से दवा लेने गई थी। महिला के बेहोश होते ही चिकित्सक क्लीनिक को बंद करके भाग गया। महिला के पति ने कोतवाली में तहरीर तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन




महिला के पति कस्बा के मोहल्ला बजरिया निवासी भूपेंद्र कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी पूनम देवी पुराना थाना स्थित बंगाली क्लीनिक पर बाजू में हुए जख्म की दवा लेने गई थी। चिकित्सक ने उसकी बाजू में इंजेक्शन लगा दिया। इंजेक्शन लगते ही महिला को चक्कर आने लगे और वह बेहोश हो गई। उसके मुंह से झाग निकलने लगे।



इस दृश्य को देखकर चिकित्सक वहां से भाग गया। इधर, किसी ने एक अन्य अप्रशिक्षित चिकित्सक को मौके पर बुला लिया। उसने भी उसे दो इंजेक्शन लगा दिए। जब महिला के परिजन मौके पर पहुंचे तो उन्होंने उन इंजेक्शनों को पढ़ने की कोशिश की। दूसरे चिकित्सक ने उससे छीनकर वह फेंक दिए। परिजन महिला को बेहशी की हालत में एक निजी चिकित्सक के पास ले गए। वहां उसका इलाज चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें