कोतवाली जंक्शन में एक महिला ने दो महिलाओं पर मारपीट कर उसके दांत तोड़ने का मुकदमा दर्ज कराया है। गांव अमोखरी निवासी श्रीदेवी पत्नी पूरन सिंह ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि 20 जून की शाम सात बजे घर की दो महिलाएं सबमर्सिबल पंप चलाकर भैंस को नहला रहीं थी। जब उनसे कहा कि दीवार पर पानी आ रहा है, धीरे नहलाओ। इसी बात पर कहासुनी हो गई। कुछ देर बाद मारपीट कर दांत तोड़ दिए। पुलिस ने आरोपी महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।