फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: मनोचिकित्सक की मौजूदगी में हुए महिला के बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
जलाली क्षेत्र के उकरना गांव में चार अगस्त की रात मुरादाबाद की मानसिक रोगी महिला संग हुई दुर्व्यवहार की घटना में मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज हो गए हैं। इस दौरान महिला की मदद के लिए मनोचिकित्सक काउंसलर भी मौजूद रहे। महिला ने मारपीट और दुर्व्यवहार करने की बात कही है। इसके बाद महिला को उसके पति नरेंद्र की सुपुर्दगी में दे दिया गया। बृहस्पतिवार रात को ही महिला पति संग मुरादाबाद के लिए रवाना हो गई। सोमवार को दर्ज हुए इस प्रकरण के मुकदमे के बाद उक्त कार्रवाई हुई है। बता दें कि महिला संग दुर्व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और आननफानन एक नामजद समेत कई अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया। जिसके बाद दो आरोपियों का शांतिभंग में चालान कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें