फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

High Voltage Drama: डीएम की गाड़ी के सामने बैठी महिला, दूसरी गाड़ी से जाना पड़ा मैडम को, यह है मामला

Tue, 01 Aug 2023 08:32 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस डीएम की गाड़ी के सामने बैठने वाली महिला छह महीने पहले 31 जनवरी को हाथरस कोतवाली सदर इलाके के मोहल्ला लाला का नगला में पानी की टंकी पर चढ़ गई थी। अपनी मांगों को लेकर खूब ड्रामा किया था। बड़ी मुश्किल से महिला को पानी की टंकी से नीचे उतारा गया था।
विज्ञापन
हाथरस डीएम की गाड़ी के सामने बैठी महिला सुनीता सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंगलवार को हाथरस कलेक्ट्रेट पर एक महिला द्वारा विद्युत चोरी के मुकदमे को लेकर हंगामा किया गया। महिला ने विद्युत अधिकारियों पर गलत तरीके से मुकदमा दर्ज करने का आरोप लगाया। इसे लेकर मंगलवार को महिला कलेक्ट्रेट पर पहुंच गई और जिलाधिकारी की गाड़ी के सामने बैठ गई। उस दौरान गाड़ी में जिलाधिकारी नहीं बैठे थे। 

विज्ञापन


यह है मामला
डीएम की गाड़ी के सामने बैठने वाली सुनीता सिंह निवासी रतन कुंज कॉलोनी का कहना है कि 26 दिसंबर 2020 को हाथरस लाला के नगला के निकट अंबेडकर मूर्ति, दो कुआं वाली गली में विद्युत उपकेंद्र नवीपुर, गिजरौली के अवर अभियंता के द्वारा गलत तरीके से उनके विरुद्ध बिजली चोरी का मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। महिला का कहना है कि जिस कनेक्शन पर बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया है। वह दूसरे व्यक्ति का मकान है। कनेक्शन धारक महिला भी इस दुनिया में नहीं रही। इसकी शिकायत विद्युत अधिकारियों, एसडीएम व डीएम से कई बार की गई है। लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। 

आरोप है कि जब वह विद्युत अधिकारी के पास इसकी शिकायत करने गई तो उस अधिकारी ने उसे कार्यालय से बाहर कर दिया और अशोभनीय शब्द बोलते हुए अपमानित किया। सुनीता सिंह का कहना है कि वह एक सामाजिक कार्यकर्ता है। उसके साथ कोई भी अप्रिय घटना घटती है तो उसकी जिम्मेदारी हाथरस प्रशासन व विद्युत विभाग की होगी। 
विज्ञापन


सुनीता सिंह ने मांग की है कि बिजली विभाग द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे को समाप्त किया जाए। इसी बात को लेकर महिला जिलाधिकारी की गाड़ी के समक्ष बैठ गई। यहां तक कि महिला को गाड़ी के आगे से उठाने के लिए एडीएम सहित अन्य अधिकारियों ने तमाम प्रयास किए लेकिन महिला जमीन पर ही गाडी के आगे बैठी रही। हैरानी की बात यह रही कि जिलाधिकारी को अन्य गाड़ी के जरिए अपने आवास तक जाना पड़ा।



पानी की टंकी पर चढ़ गई थी महिला 
महिला छह महीने पहले 31 जनवरी को हाथरस कोतवाली सदर इलाके के मोहल्ला लाला का नगला में पानी की टंकी पर चढ़ गई थी। अपनी मांगों को लेकर खूब ड्रामा किया। बड़ी मुश्किल से महिला को पानी की टंकी से नीचे उतारा गया था।
विज्ञापन


बिजली चोरी के मामले में मुकदमा दर्ज हुआ है। उसी को हटवाने के लिए दो बार टंकी पर चढ़ भी चुकी हैं। जनसुनवाई में मेरे से मिलने के बाद मेरी गाड़ी के आगे बैठ गई थी। जबकि सुनीता सिंह को बताया गया कि एफआईआर में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। -अर्चना वर्मा, जिलाधिकारी

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें