फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: रंजिश को लेकर महिला को गोली मारी

Fri, 04 Aug 2023 12:27 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
गोली लगने से घायल महिला का होता उपचार। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव बरसामई में पशुओं के विवाद को लेकर हुए झगड़े के चलते एक अगस्त को तीन लोगों ने एक महिला को गोली मार दी, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसका अलीगढ़ में उपचार चल रहा है। आरोप है कि महिला की शिकायत पर एक आरोपी का शांति भंग में चालान हुआ था। जमानत पर आने के बाद आरोपी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर घर में घुसकर महिला पर यह हमला किया।
विज्ञापन




पीड़िता गिरिजा देवी के देवर योगपाल और सविनेश का कहना है कि 24 जुलाई को उनके और पड़ोसी की भैंस आपस में भिड़ गईं। इसे लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। मामला जरैरा चौकी पहुंचा। वहां 25 जुलाई को दोनों पक्षों में समझौता हो गया। 30 जुलाई को गिरिजा देवी प्लॉट पर गोबर डालने जा रही थीं। वहां दूसरे पक्ष के लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की।



महिला ने इस मामले में रामू, दिनेश, प्रदीप और कैलाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने रामू को गिरफ्तार किया था और शांति भंग के तहत उसका चालान कर दिया। जमानत मिलने के बाद रामू एक अगस्त की रात को दो साथियों के साथ गिरिजा देवी के घर पहुंचा और सोती हुई गिरिजा देवी पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से गिरिजा देवी की बाजू में लगी है।
विज्ञापन




गोली की आवाज सुनकर गिरिजा के पति योगेश कुमार मौके पर पहुंचे। उनकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने गिरिजा देवी को सिकंदराराऊ के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। वहां से उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। वहां उनका उपचार चल रहा है। गिरिजा के दोनों देवरों का आरोप है कि पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को हिरासत में लिया था। उसे बिना किसी कार्रवाई के छोड़ दिया। अब वह इस मामले की एसपी से शिकायत करेंगे। थानाध्यक्ष धीरज कुमार का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें