कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता का आरोप है कि पति आए-दिन मारपीट करता है और खानपान का कोई ध्यान नहीं रखता है। फोन पर अन्य लड़कियों से बातें करता है और गांव में भी कई महिलाओं से भी शारीरिक संबंध हैं।
महिला ने पति की आदतों का विरोध किया तो शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता है। आरोप है कि 10 नवंबर की रात को पति ने पत्नी पर दबाव बनाया कि उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य करेगा।
पत्नी के मना करने पर वह जबर्दस्ती करने लगा। विरोध करने पर जान से मारने की नीयत से गला दबा दिया और लात घूसों से बुरी तरह मारापीटा। आरोप है कि डायल 112 नंबर पर फोन किया तो फोन छीनकर तोड़ दिया।
आरोप है कि पति की शिकायत करने जा रही इस महिला को सास, जेठ और एक पड़ोसी के साथ सड़क पर घेर लिया और मारापीटा। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।