फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: पेड़ गिरने से महिला घायल, विद्युत लाइन टूटी

Sun, 30 Jun 2024 05:44 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस रोड गांव दयालपुर के निकट सड़क किनारे शनिवार की दोपहर को अचानक एक पेड़ बाइक सवार पर गिर गया। हादसे में बाइक सवार महिला और एक युवक घायल हो गए।
विज्ञापन

रिंकी पत्नी मुकेश निवासी गांव मई थाना इगलास रिश्ते के देवर जतिन पुत्र प्रहलाद निवासी कारस थाना इगलास के साथ बाइक पर पीछे बैठकर जा रही थीं। रिंकी के साथ उनकी बेटी भी थी। महिला और युवक को घायल अवस्था में देख लोगों ने एंबुलेंस को फोन किया। एंबुलेंस से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। हालत गंभीर होने के कारण महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दूसरी ओर, इस पेड़ के गिरने से विद्युत लाइन के तार भी टूट गए। इस कारण गांव दयालपुर से लेकर ब्लॉक मार्ग, सादाबाद मार्ग व किला मोहल्ला के 500 उपभोक्ताओं को करीब तीन घंटे तक विद्युत कटौती का सामना करना पड़ा। विद्युत कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर लाइन को दुरुस्त किया। तब आपूर्ति बहाल हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें