फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: शौच के लिए जा रही महिला कुएं में गिरी, हालत गंभीर

Tue, 19 Mar 2024 12:06 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नया नगला निवासी एक महिला सोमवार की सुबह शौच के लिए जाते समय गांव में एक कुएं में गिर गई। महिला की चीख-पुकार सुनकर मौके काफी ग्रामीण एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने जैसे-तैसे महिला को कुएं से बाहर निकाला।
विज्ञापन





कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नया नगला निवासी ममता पत्नी शिव कुमार सोमवार की सुबह शौच के लिए जा रही थीं। अंधेरा होने से वह एक कुएं में जा गिरी। महिला की चीख-पुकार सुनकर परिजन व अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।



महिला को कुएं में देख परिजनों के हाथ-पांव फूल गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद महिला को कुएं से बाहर निकाला। आनन-फानन परिजन महिला को उपचार के लिए बागला जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने महिला की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें