फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: इलाज कराने जा रही महिला की बस स्टॉप पर मौत, मां व बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल

Tue, 13 Jun 2023 11:20 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

गांव सुसावली निवासी रामवती अपनी बेटी रेनू को इलाज के लिए वृंदावन ले जा रही थी। मुरसान कोतवाली के निकट बस स्टॉप पर वह वाहन का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान अचानक रेनू की मौत हो गई।
विज्ञापन
बस स्टॉप पर विलाप करती मृतक की मां व साथ बैठे बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में कोतवाली मुरसान के निकट बस स्टॉप पर मंगलवार की दोपहर को एक महिला की अचानक मौत हो गई। महिला की मौत के बाद आसपास के लोग मौके पर आ गए और पुलिस को बुला लिया गया। पुलिस की सहायता से महिला के शव को उसके मायके गांव सुसावली भेज दिया गया है। 

विज्ञापन


गांव सुसावली निवासी रामवती अपनी बेटी रेनू को इलाज के लिए वृंदावन ले जा रही थी। मुरसान कोतवाली के निकट बस स्टॉप पर वह वाहन का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान अचानक रेनू की मौत हो गई। रामवती के साथ रेनू व उसके तीन बच्चे थे। रेनू की मौत के बाद रामवती व उसके बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है। रेनू की शादी करीब 10 साल पहले गोंडा अलीगढ़ से हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें