सदर कोतवाली क्षेत्र के बालापट्टी निवासी चमेली देवी (50) पत्नी रामस्वरूप की शुक्रवार की देर शाम तबीयत बिगड़ गई। उनके सीने में दर्द हुआ था। इसके बाद उन्हें पसीना आया और उल्टी भी हुईं। थोड़ी देर बाद वह अचेत हो गईं। परिवार के लोग उन्हें जिला अस्पताल की इमरजेंसी लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सक ने देखने के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक ने हार्ट अटैक से मौत की आशंका जाहिर की।