फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: बस ने बाइक में मारी टक्कर, महिला की मौत

Mon, 15 Jul 2024 11:20 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

भांजा अपनी मामी को बाइक पर बैठाकर अलीगढ़ जिले के गंगीरी थाना क्षेत्र के गांव कलुआ मई से अपने गांव लौट रहा था। सुबह करीब पौने नौ बजे भटीकरा मोड़ पर अज्ञात बस चालक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
मृतका सावित्री - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के कासगंज-बाजीदपुर मार्ग पर गांव भटीकरा मोड़ पर बाइक सवारों को बस ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई। 

विज्ञापन


कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में रिंकू पुत्र रामदयाल निवासी गांव लिहा आलमपुर ने कहा है कि वह अपनी मामी सावित्री (52) पत्नी ऐदल सिंह को बाइक पर बैठाकर अलीगढ़ जिले के गंगीरी थाना क्षेत्र के गांव कलुआ मई से अपने गांव लौट रहा था। सुबह करीब पौने नौ बजे भटीकरा मोड़ पर अज्ञात बस चालक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे मामी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उपचार के लिए ले जाते समय उन्होंने दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें