फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: पशुओं के लिए हरा चारा लाते समय बुग्गी पलटने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा की कोतवाली जलेसर क्षेत्र के गांव नरौली में पशुओं के लिए हरा चारा लाते हुए वुग्गी पलटने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


रानी देवी (35) पत्नी वीरपाल सिंह निवासी गांव नरहौली थाना जलेसर जिला एटा पशुओं के लिए चारा लेने खेत पर गई थी। वह खेत से चारा काटने के बाद बुग्गी में लाद कर आ रही थी। रास्ते में संतुलन बिगड़ने से बुग्गी पलट गई। बुग्गी के नीचे दबने से वह बुरी तरह से घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने जैसे तैसे उन्हें बुग्गी के नीचे से निकाला। परिजन उन्हें उपचार के लिए हाथरस के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी होते ही परिजन शोक में डूब गए। सूचना पर पहुंची थाना हाथरस गेट पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक महिला ने अपने पीछे रोते बिलखते पांच बच्चे छोड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें