हाथरस में अत्यधिक सर्द मौसम को देखते हुए सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर एक से 14 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश घोषित कर दिया गया है।
डीपीओ धीरेंद्र कुमार उपाध्याय ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र बंद होने की दशा में तीन से छह वर्ष के बच्चों को टीएचआर के रूप में पोषाहार वितरण किया जाएगा। आंगनबाड़ी केंद्रों पर सामुदाय आधरित गतिविधियों का आयोजन निर्धारित कैलेंडर के अनुसार किया जाएगा। ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस नियमित रूप से मनाया जाएगा।