फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपाध्याय जी के परिजनों को कष्ट नहीं नहीं होने देंगे : उप मुख्यमंत्री

विज्ञापन
पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय को श्रद्दांजलि देते डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि हम लोग रामवीर उपाध्याय के परिवार के साथ पूरी तरह से खड़े हैं। उन्हें कभी कष्ट नहीं होने देंगे। वह पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय के निधन पर शोक व्यक्त करने के बाद पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रामवीर उपाध्याय के निधन से हम सभी बहुत दुखी हैं। उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए हम सभी आए हैं। उपाध्याय के परिजनों, उनके समर्थकों को ईश्वर इतनी ताकत दे कि वह इस असहनीय पीड़ा को सह सकें। मौके पर उनके साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, सांसद राजवीर दिलेर, विधायक अंजुला माहौर, प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र चौधरी, जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, विधायक वीरेंद्र सिंह राना थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें