गांव अंदोस निवासी मंजू देवी को उसकी भाभी ने ही पेट में चाकू मारकर घायल कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पिसावा थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई है।
पिसावा थाना प्रभारी उदयभान सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लि या गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। पीड़िता के अनुसार उसके पिता सुखवीर सिंह व भाई रवेंद्र उर्फ भूरा ने तीन लाख रुपये उधार लिए थे। शुक्रवार को दिन में तीन बजे वह अपने मायके में उधार दिए रुपये मांगने पहुंची थी। वहां पर पिता, भाई और भाभी ने गालियां दीं। भाभी ने पेट में चाकू मार दिया, साथ ही अगली बार रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी।