किसानाें के धरने को सम्वोधित करते ननित राणा।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
सिकंदराराऊ। राष्ट्रवादी प्रताप सेना के तत्वावधान में शनिवार को तहसील प्रांगण में किसानों को ओलावृष्टि तथा सूखा राहत न मिलने के विरोध में धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया। धरने पर वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र के सैकड़ों गांवों के किसान राहत के लिए इंतजार करते रहे, लेकिन अभी तक राहत का एक भी पैसा नहीं मिल पाया है। चेतावनी दी गई कि 20 दिन में अगर मुआवजा न मिला तो किसान उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। इस दौरान थे ललित राणा राष्ट्रीय अध्यक्ष, निशांत चौहान जिला प्रमुख, मुफ्ती सिंह, ब्रह्मानंद, वीरेश पाल सिंह, अमित पुंढीर, मुकेश कुमार जादौन, नरायन सिंह, रामबाबू शर्मा, महेंद्र पाल सिंह, भानुप्रताप सिंह, गौरी शंकर शर्मा, रामसनेही, विनेाद कुमार, अभय पुंढीर, रामकुमार गौतम, महेश पाल सिंह, श्यामवीर सिंह, नवीन पाराशर, वीरेश शर्मा आदि थे।