फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: 59 क्रय केंद्रों पर 15 जून तक होगी गेहूं खरीद

Tue, 04 Apr 2023 01:21 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में गेहूं खरीद व क्रय केंद्रों पर की गई व्यवस्थाओं को लेकर एडीएम बसंत अग्रवाल की अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिले में 15 जून तक गेहूं खरीद की जाएगी।
विज्ञापन

एडीएम ने सभी निर्धारित गेहूं क्रय केंद्र समय से खोले जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्रय केंद्रों पर इलेक्ट्रानिक कांटा, बोरे तथा कृषकों की सुविधा के लिए पानी, बैठने, वाहन पार्किंग की व्यवस्था की जाए। गेहूं को वर्षा व अन्य प्राकृतिक आपदाओं से बचाने के लिए तिरपाल की व्यवस्था की जाए। कहा कि इलेक्ट्रिक कांटे को बांट माप विभाग से सत्यापित करा लें।
उन्होंने चेतावनी दी कि क्रय केंद्रों पर बिचौलियों की सक्रियता पाए जाने तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। जिला खाद्य विपणन अधिकारी शिशिर कुमार ने बताया कि रबी विपणन वर्ष 2023-24 में गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2125 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित है। गेहूं खरीद 15 जून तक की जाएगी। जनपद में कुल 59 गेहूं क्रय केन्द्र संचालित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें