फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: एक अप्रैल से शुरू होगी गेहूं की खरीद, लक्ष्य अभी अभी तक तय नहीं

Thu, 30 Mar 2023 12:19 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

गेहूं खरीद की तिथि नजदीक आ गई है। तैयारियां भी जोरों पर चल रही है। लेकिन अभी तक शासन से लक्ष्य नहीं मिला है। हाथरस के 59 क्रय केंद्रों पर 2125 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं की खरीद की जाएगी।
विज्ञापन
गेंहू खरीद - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में एक अप्रैल से गेहूं खरीद की शुरुआत होने जा रही है लेकिन अभी तक शासन स्तर से गेहूं खरीद का लक्ष्य नहीं आया है। जिले के 59 क्रय केंद्रों पर 2125 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं की खरीद की जाएगी। क्रय केंद्रों पर कांटे व अन्य मापक यंत्रों के इंतजाम किए जा रहे हैं।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष 67 हजार मैट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य मिला था। जिसके सापेक्ष मंडी की आढ़तों पर गेंहू का दर अधिक होने के कारण सिर्फ 500 मैट्रिक टन ही गेहूं खरीदा जा सका था।

गेहूं खरीद की तिथि नजदीक आ गई है। तैयारियां भी जोरों पर चल रही है। लेकिन अभी तक शासन से लक्ष्य नहीं मिला है। इस मामले में डिप्टी आरएमओ शिशिर कुमार का कहना है कि जिले के 59 केंद्रों पर गेहूं खरीद की जाएगी। अभी तक लक्ष्य नहीं मिला है। यदि गेहूं की अच्छी पैदावार रहती है तो पिछले साल की तरह ही लक्ष्य रह सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें