खर पतवार नाशी दवा से जली गेंहू की फसल।
- फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
कोतवाली हाथरस जंक्शन के गांव सलेमपुर में गेहूं की फसल में खरपतवारों को मारने के लिए दी गई दवा से फसल्र जल गई है। इससे किसान काफी परेशान हैं।
सलेमपुर निवासी महीपाल सिंह पुत्र शिव सिंह व विपिन कुमार पुत्र टीकम सिंह ने खाद-बीज की दुकान से कैरोन नामक कंपनी की खरपतवार नाशक दवा खरीदी। उस दवा का दोनों किसानों ने गेहूं की फसल में छिड़काव कर दिया। इससे खरपतवार तो समाप्त हुआ नहीं, उल्टा गेहूं की फसल जल गई। पूरी फसल खराब हो गई। यह देख किसान घबरा गए और इस मामले को लेकर किसान दुकानदार से मिले। दवा निर्माता कंपनी के प्रति काफी रोष है, जबकि दुकानदार का कहना है कि दवा तो कंपनी द्वारा पैक होकर ही आती है और हमारे यहां कोई मिलावट या नकली दवा बेचने का काम नही किया जाता है। सूचना मिलने पर पहुंचे जिला सहकारिता संघ के मीडिया प्रभारी महेश कुमार मदनावत ने पीड़ित किसानों से मुलाकात की और फसल में हुए नुकसान की भरपाई उस कंपनी को करनी होगी। इसके लिए विभागीय अधिकारियों से शिकायत की जाएगी।