गांव भुकलारा में हुए कवि सम्मेलन में काव्य पाठ करती मंजू शर्मा। संवाद
- फोटो : SHAPHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
क्षेत्र के गांव भुकलारा में बुधवार की शाम को पंडित राजेंद्र प्रसाद भारद्वाज की आठवीं पुण्यतिथि पर एक विशाल कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसका संचालन डॉ. उपेंद्र झा एवं अध्यक्षता जसवीर सिंह सिसादिया ने की। सम्मेलन में जसवीर सिंह सिसोदिया ने जीवन में तुम जो भी सुख चाहो धीरज में रहना सीखो, छोड़ दीजिए कर्कश वाणी मधुर शब्द कहना सीखो... के माध्यम से बेहतर जीवन का संदेश दिया।
डॉ. उपेंद्र झा ने तू दीनदयाल कहावतु है दीनन कौ हितकारी है, भक्तों को तैनें तार दियौ अब मेरे तारन की बारी है..., रोशन लाल वर्मा ने बरसात की रात है अति प्यारी लगे जब चमक रहे जुगनू अति सुंदर, झींगुर की झंकार न सौ पर मन ही के अंदर..., पंडित हाथरसी ने दिल पर दस्तक है हुई भारी हुआ गुमान, साले की शादी में बने हम खान मेहमान सुनाकर सबको लोटपोट कर दिया।
इसके अलावा मंजू शर्मा, बाबा देवी सिंह निडर, रोशन लाल वर्मा, जसवीर सिंह सिसोदिया, मंजू शर्मा, जयप्रकाश पचौरी ने काव्य प्रस्तुत किए। इससे पहले आयोजकों ने सभी कवियों को माला पहना एवं प्रतीक चिन्ह देकर उनका सम्मान किया। पंडित सौमदत्त भारद्वाज ने सभी का आभार व्यक्त किया।