फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: शादी की तैयारियां पूरी, कार्ड बंटे, लड़के वालों ने दो दिन पहले की मना

Tue, 14 Feb 2023 04:54 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

शादी 15 फरवरी को होनी है। तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कार्ड भी बट चुके हैं। सोमवार को लड़के वालों ने शादी करने से मना कर दिया।
 
विज्ञापन
शादी से इंकार
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शादी की पूरी तैयारियां होने के बावजूद ऐन मौके पर लड़का पक्ष वाले मुकर गए। इसको लेकर हाथरस के थाना सिकंदराराऊ के गांव हरचंदपुर निवासी एक युवक ने गंगीरी के गांव कदमपुर निवासी एक परिवार के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन


सिकंदराराऊ के गांव हरचंदपुर के रहने वाले पुष्पेंद्र ने बताया कि उसने अपनी बहन की शादी गंगीरी के गांव कदमपुर निवासी गुड्डू पुत्र पूरन सिंह के साथ तय की थी। शादी 15 फरवरी को होनी है। तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कार्ड भी बट चुके हैं। सोमवार को लड़के वालों ने शादी करने से मना कर दिया।

आरोप है कि लड़के वाले दहेज में दो लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। जबकि रिश्ता तय होने से पहले केवल एक बाइक देने की बात हुई थी। पुष्पेंद्र ने थाना गंगीरी में लड़का पक्ष के खिलाफ तहरीर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें