संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
मेला श्री दाऊजी महाराज स्थित रिसीवर शिविर में हिंदी प्रोत्साहन संगोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें हिंदी भाषा को बढ़ावा देने पर चर्चा की गई। हिंदी प्रोत्साहन समिति के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र दीक्षित शूल ने कहा के जिन अंग्रेजों ने हम पर शासन किया हम उन्हीं की भाषा को, उनकी संस्कृति को सम्मान देकर अपनी गुलामी मानसिकता का परिचय दे रहे हैं। हमें गर्व के साथ हिंदी बोलनी व लिखनी चाहिए।
कार्यक्रम डॉ. अनिल गहलोत की अध्यक्षता में हुई। मुख्य अतिथि के रूप में प्रोफेसर ओमपाल सिंह निडर पूर्व सांसद एवं विशिष्ट अतिथि देवेंद्र राघव राज आयुर्वेद कचौरा रहे। हिंदी विद्वान एवं हिंदी सेवियों में अंजीव अंजुम साहित्य श्री से सम्मानित, डॉ. अरविंद शर्मा, डॉ. अरविंद चौधरी नवोदय एवं वरिष्ठ कवि रामखिलाड़ी स्वदेशी, योगेंद्र साथी दिल्ली, सत्य प्रकाश शर्मा नोएडा, राम राज शर्मा अम्बा, देवेश सिसोदिया, जयप्रकाश पचौरी, बाबा देवी सिंह निडर, राना मुनी प्रताप सिसोदिया, शांभवी पाठक दर्पण, पिंकी पाराशर आदि ने काव्य पाठ किया।
प्रो. ओमपाल सिंह निडर ने हिंदी की विशिष्टता बताई। अपनी प्रसिद्ध रचना हम सौगंध राम की खाते हैं मंदिर वहीं बनाएंगे अंजीव अंजुम ने बहुत सरल भाषा में हिंदी की उपयोगिता व श्रेष्ठता को बताया। अंत में हिंदी विषय में श्रेष्ठ योग्यता वाले छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र व अंग वस्त्र ओढ़ा कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में हाथरस, सिकंदराराऊ, सादाबाद व सासनी के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले पंद्रह छात्र-छात्राओं को विशिष्ट रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संयोजक देवेंद्र दीक्षित शूल, सिकंदराराऊ नगर पालिका के ईओ श्रीचंद्र, पवन गांधी आदित्य दीक्षित आदि थे।