फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमें अपनी पहचान सिर्फ हिंदू बतानी चाहिए : प्रजापति

सार

प्रदेश मंत्री अवधेश गुप्ता, विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष फिरोजाबाद अंकित उपाध्याय, शालिनी पाठक मौजूद थे। संयोजक व जिलाध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा ने अतिथियों का माला पहनाकर और प्रतीक चिह्न भेंटकर स्वागत किया।शालिनी पाठक ने कहा कि समरसता का सबसे अच्छा उदाहरण खिचड़ी है। हमें अपनी बेटियों को लव जेहाद के बारे में जानकारी देनी चाहिए।
विज्ञापन
विश्व हिंदू महासंघ के कार्यक्रम में मंचासीन पदाधिकारी। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

विश्व हिंदू महासंघ के बैनर तले रविवार को महंत अवैद्यनाथ की पुण्यतिथि मेला श्रीदाऊजी महाराज स्थित रिसीवर शिविर में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि शरद प्रजापति ने कहा कि आज हिंदू जातियों में बंट रहा है। हमें अपनी पहचान सिर्फ हिंदू बतानी चाहिए। वह दिन दूर नहीं, जब भारत बहुत जल्द हिंदू राष्ट्र बनेगा।
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति और ब्रज संभाग प्रभारी शरद प्रभारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। प्रदेश मंत्री अवधेश गुप्ता, विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष फिरोजाबाद अंकित उपाध्याय, शालिनी पाठक मौजूद थे।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने द्वारा महंत अवैद्यनाथ के छवि चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अध्यक्षता पूर्व सांसद बंगाली सिंह ने की। संयोजक व जिलाध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा ने अतिथियों का माला पहनाकर और प्रतीक चिह्न भेंटकर स्वागत किया।
शालिनी पाठक ने कहा कि समरसता का सबसे अच्छा उदाहरण खिचड़ी है। हमें अपनी बेटियों को लव जेहाद के बारे में जानकारी देनी चाहिए। अधिवक्ता प्रकोष्ठ केक जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह यादव ने कहा कि हम सभी हिंदुओं को अपने मस्तक पर तिलक लगाना चाहिए।
पूर्व सांसद बंगाली सिंह ने कहा कि उन्होंने महंत अवैद्यनाथ महाराज का उपचार किया था। वास्तव में वह एक सच्चे संत थे। संचालन धर्माचार्य प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पं. मनोज द्विवेदी और जिला प्रभारी राजकुमार पाठक ने किया।
विज्ञापन

धीरेंद्र शर्मा, दिग्विजय सिंह, सुधीर गुप्ता, विशाल वार्ष्णेय, दीनबंधु दीक्षित, प्रखर वार्ष्णेय, राजकुमार वार्ष्णेय, अजय प्रधान, डॉ. राजेश वर्मा, देवेंद्र चौहान, नरेश प्रधान, पूनम शर्मा, यामिनी वार्ष्णेय, अविनाश गुप्ता, माधव शर्मा, कुलदीप वार्ष्णेय, मनीष गोयल, डॉ. मिलन कुशवाहा, श्यामवीर सिंह, भूपेंद्र सिंह, अशोक राणा, डॉ. प्रिंस कुमार, मोनू पचौरी, वरुण वर्मा, मोनू भारती, अंकित मित्तल, राम वर्मा, गुंजन अग्रवाल आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें