फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: लगातार बारिश से कई इलाकों में जलभराव

Sat, 09 Sep 2023 11:41 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
हाथरस में बारिश से हुआ जलभराव और कीचड़। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
सावन का महीना भले ही सूखा बीत गया हो, लेकिन भादों के महीने में बादल जमकर बरस रहे हैं। शनिवार को लगातार दूसरे दिन भी शहर में सुबह से लेकर दोपहर तक रुकर-रुककर बारिश का सिलसिला चलता रहा। पूरे दिन काले बादल छाये रहे। तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम सुहाना होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। एसी और कूलर पर निर्भरता कम हो गई।
विज्ञापन




अधिकतम तापमान 31 डिग्री व न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश से शहर के कई इलाकों में जलभराव और कीचड़ की समस्या बनी रही। इस कारण लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का भी सामना करना पड़ा। बाजारों में ग्राहकों की आवाजाही भी ठप रही। दुकानदार खाली बैठे रहे।




बता दें कि शुक्रवार की दोपहर को शहर में लगभग एक घंटे तक झमाझम बारिश हुई थी। दूसरे दिन शनिवार को भी सुबह से ही मौसम का मिजाज बिगड़ा दिखाई दिया। काले बादल छाए रहे। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, वैसे-वैसेबूंदा-बांदी और बारिश का सिलसिला शुरु हो गया। सुबह से शुरु हुआ बारिश का सिलसिला दोपहर बाद तक रुक-रुककर जारी रहा। कभी झमाझम तो कभी रिमझिम बारिश ने लोगों को जमकर भिगोया। बारिश से जहां मौसम सुहाना होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली तो दूसरी और लोगों को दिक्कतों का भी सामना करना पड़ा।
विज्ञापन





शहर के कई इलाकों में जलभराव और कीचड़ होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा परेशानी सुबह और दोपहर को बच्चों को स्कूल जाने-आने में झेलनी पड़ी। सुबह बच्चे छाता लगाकर स्कूल जाते दिखे तो दोपहर को लौटते समय भी उन्हें बारिश से बचने के लिए छाते का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें