फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: 15 से 20 मिनट ही मिल रहा पानी, लोगों को हो रही परेशानी

Tue, 23 Apr 2024 03:54 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस के कमला बाजार, गुड़हाई बाजार, रामलीला मैदान, सासनी गेट आदि मोहल्लों में पिछले तीन दिन से सुबह मात्र 15 से 20 मिनट ही पानी आ रहा है, जिससे घरेलू जरूरतें पूरी कर पाना स्थानीय लोगों के लिए मुश्किल हो रहा है। इन इलाकों में रहने वाले करीब 600 परिवार इस समस्या से प्रभावित हैं।
विज्ञापन
कमला बाजार में लगा अमृत योजना का नल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर पालिका की पेयजल आपूर्ति पिछले तीन दिनों से लोगों को परेशान कर रही है। हाथरस के कई मोहल्लों में महज 20 से 25 मिनट के लिए ही पानी की आपूर्ति हो रही है। इतने कम समय में लोग जरूरत के लायक भी पानी जमा नहीं कर पाते। लोगों को दूसरे साधनों से पानी की जरूरत पूरी करने को मजबूर होना पड़ रहा है।

विज्ञापन


हाथरस के कमला बाजार, गुड़हाई बाजार, रामलीला मैदान, सासनी गेट आदि मोहल्लों में पिछले तीन दिन से सुबह मात्र 15 से 20 मिनट ही पानी आ रहा है, जिससे घरेलू जरूरतें पूरी कर पाना स्थानीय लोगों के लिए मुश्किल हो रहा है। इन इलाकों में रहने वाले करीब 600 परिवार इस समस्या से प्रभावित हैं। इनमें से 200 परिवार तो पूरी तरह पेयजल के लिए नगर पालिका की आपूर्ति पर ही निर्भर हैं। सामान्य तौर पर सुबह चार बजे से सात बजे तक पानी की आपूर्ति रहती है। ऐसे में प्रभावित मोहल्लों के लोगों को इधर-उधर से पानी का इंतजाम करना पड़ रहा है।


पिछले तीन दिन से पानी की आपूर्ति पूरे समय नहीं हो रही। सुबह जल्दी उठकर पानी भरने की तैयारी करते हैं, लेकिन कुछ ही समय में आपूर्ति बंद हो जाती है। पानी न मिलने के कारण पूरा दिन खराब हो जाता है। पहले से मालूम हो कि पानी नहीं आएगा तो पहले ही तैयारी कर लें। -राधादेवी शर्मा निवासी बागला मार्ग

विज्ञापन

सामान्य तौर पर पानी सही आता है, लेकिन कुछ दिन से दिक्कत हो रही है। सुबह पहले पानी का इंतजार करो और न आए तो फिर दूसरे तरीके से पानी भरना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। इस समस्या का नगर पालिका प्रशासन को समाधान कराना चाहिए। -राधा रानी निवासी गली सादाबादियान, हाथरस।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें